कोरबा में तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” रविवार 7 जून से

कोरबा, 06 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार एवं आमजन को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्योनिक्स पाठशाला प्राइवेट लिमिटेड एवं एस.एस. इंटरप्राइजेस के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय “सोलर मेला 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 07 जून से 09 जून 2026 तक अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, कोरबा (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।
मेले का शुभारंभ केबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मेले का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, रूफटॉप सोलर सिस्टम, सौर ऊर्जा से होने वाली बचत, सरकारी अनुदान एवं तकनीकी जानकारी से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के आयोजन में पाटनवार सोलर सुविधा केन्द्र, दीपका अधिकृत चैनल पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: सोलर मेला 2026
दिनांक: 07 जून से 09 जून 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
स्थान: अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, कोरबा (छत्तीसगढ़)

आयोजक-

सूर्योनिक्स पाठशाला प्रा. लि. एवं एस.एस. इंटरप्राइजेज
कोरबा, छत्तीसगढ़

Spread the word