विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहलः 200 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोरबा 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निहारिका स्थित गरिमा मेडिकल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर लगभग 200 पौधों का निःशुल्क वितरण कर लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया गया।
गरिमा मेडिकल के संचालक जयंत अग्रवाल ने बताया कि यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर या आसपास एक-एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे ग्रहण किए और उन्हें लगाने व संरक्षित करने का संकल्प लिया। गरिमा मेडिकल द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की क्षेत्रवासियों ने खुलकर प्रशंसा की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया। कार्यक्रम ने न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि लोगों को प्रकृति से जुड़ने का एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
