ग्लोबल वार्मिंग संकट को टालने पर्यावरण को सब मिलकर करें बेहतर, निकाली जागरूकता रैली

कोरबा 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों और आम लोगों ने अपने सामाजिक सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिखाएं इस दिन पर्यावरण जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं हुई कई स्थान पर अलग-अलग प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इन सभी आरोपित पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लोगों ने दोहराया।

वन विभाग की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ होमगार्ड के जिला सेनानी कार्यालय के नजदीक मैदान में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छायादार फलदार और फूल देने वाले कई प्रजाति के सैकड़ो पौधे लगाएं गए। वन विभाग में पीपल, बरगद, आम, करंज, नीम और महत्वपूर्ण प्रजातियों को आज के इस पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल किया। इन सभी पौधों की उपयोगिता और महत्व के बारे में छत्तीसगढ़ होमगार्ड के अधिकारियों और जवानों को अवगत कराया गया। उन सभी ने संकल्प लिया कि जिस तरह से हम अपने जीवन से जुड़ी बहुत महत्वपूर्ण चीजों की रक्षा करने के लिए उत्साह दिखाते हैं वहीं कुछ भूमिका हमारी इस मामले में होगी। यह भी सुनिश्चित किया गया कि अगले वर्ष जब विश्व पर्यावरण दिवस आएगा तब हम यहां पर आरोपित किए गए पौधों की गिनती करेंगे। इस कार्यक्रम में वनमंडल अधिकारी प्रेमलता यादव, एसडीओ एसके सोनी, वन परिक्षेत्र अधिकारी मृत्युंजय शर्मा सहित छत्तीसगढ़ होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट और अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस को लेकर लोग कितने जागरूक है यह जानने के लिए नगर पालिका निगम और कुछ संगठनों ने मिलकर कोरबा नगर में आज सुबह जागरूकता रैली निकाली। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे और उनकी टीम ने मिलकर इस आयोजन को किया। बीते महीने महा स्वच्छता अभियान का विचार जिस स्तर से प्राप्त हुआ था वहां से ही पर्यावरण को लेकर आइडिया दिए गए। गर्मी के मौसम में पर्यावरण जागरूकता के लिए अधिकारियों कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के लिए काम करने वाले प्रतिनिधियों ने लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई। इसके पीछे उद्देश्य यही था कि कोरबा क्षेत्र के लोगों को अपने आसपास के पर्यावरण के लिए जागरूक किया।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम के पंप हाउस वार्ड में अर्बन पार्क के पास पौधारोपण का कार्य पर्यावरण गतिविधि विभाग की ओर से किया गया। संरक्षण गतिविधि के प्रांत प्रमुख अक्षय अलकरी जिले के प्रमुख कैप्टन मुकेश अदलखा, पंप हाउस वार्ड के पार्षद रामकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक यहां पर मौजूद रहे। उन्होंने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क क्षेत्र में विशेष प्रजाति के पौधों का रोपण किया और इनके संरक्षण की शपथ ली। पर्यावरण गतिविधि प्रमुख में अपनी बात रखते हुए कहां की आज की सबसे बड़ी जरूरत पर्यावरण को संरक्षित करने की है। अलग-अलग कर्म से ग्लोबल वार्मिंग का संकट बना हुआ है और पूरी दुनिया भर में से महसूस किया जा रहा है। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हम सब पर्यावरण को लेकर गंभीरता दिखाएं पर्यावरण को ठीक-ठाक करने की जिम्मेदारी केवल सरकार और उसकी एजेंसियों की है इस तरह की सोच रखना गलत है। हर व्यक्ति को अपने स्तर पर यह स्वीकार करना होगा कि पर्यावरण उससे जुड़ा विषय है और इसके संरक्षण के लिए हर कोई नैतिक रूप से जिम्मेदार है। जब तक यह भावना लोगों में नहीं आएगी पर्यावरण को बेहतर करना मुश्किल होगा।

एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ
कोरबा के एनसीडीसी आत्मानंद स्कूल परिसर में आज सुबह 11 बजे एक पेड़ मांग के नाम अभियान का शुभारंभ पर्यावरण दिवस पर किया गया कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल व महापौर संजू देवी राजपूत अतिथि थे जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जिला भाजपा महामंत्री अजय विश्वकर्मा और संजय शर्मा सहित नागरिक एवं विद्यालय के शिक्षक में विद्यार्थियों ने यहां पर पौधे लगाए बताया गया कि आज से इस अभियान की शुरुआत की गई है और अब पूरे वर्ष कल में इस अभियान को आगे विस्तार दिया जाएगा विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने की योजना है।

Spread the word