कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

सुखरीकला, तानाखार, चिर्रा और खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर 05 जून को
कोरबा 04 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 05 जून को प्रातः 10 बजे से विकासखंड करतला के कलस्टर ग्राम सुखरीकला, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा और कटघोरा विकासखंड के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
…………….
आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
कोरबा 04 जून 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा।
वार्डवार सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा(शहरी) से प्राप्त की जा सकती है। इस पद हेतु आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीण होना चाहिए। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिंट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संर्लन कर निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में जमा कर सकते हैं। आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा (शहरी) , नगर पालिक निगम कोरबा के एवं संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
………………
आईटीआई करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित
कोरबा 04जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था करतला एवं पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in में जाकर विवरणिका का भली-भांती अवलोकन कर पात्रतानुसार आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्था से संपर्क किया जा सकता है।
…………….
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक 05 जून को
कोरबा 04 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की विभागीय मासिक समीक्षा बैठक 05 जून को शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहुत की गई है। बैठक में सर्व संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।
……………..
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन
कोरबा 04 जून 2026/न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभाविता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा।
विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जा रहा है इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू किया गया है। इस समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) के आयोजन का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में संबंधित पक्षकारों/अधिवक्तागणों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। इन सुलह-बैठकों का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में गठित न्यायाधीशों की कमिटी (प्रशिक्षित मध्यस्थ) द्वारा पक्षकारों को सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत रूप से अथवा विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल कर आपसी सुलह/वार्ता से प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा व श्री सुनिल कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा प्रकरणों में 03 जून को प्री-सिटिंग हेतु भौतिक रूप से उपस्थित एवं विडियों कॉन्फ्रेंसिंग से उपस्थित पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह-वार्ता का प्रयास किया गया है तथा सुलह हेतु पक्षकारों को सुझाव दिया गया है जिससे आपसी सहमति के आधार पर प्रकरणों का निराकरण राजीनामा के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके।
…………….
आंधी-तूफान से पेड़ गिरने की घटना में तीन युवकों की मृत्यु, वन विभाग के कार्य से नहीं था कोई संबंध
जांच में पंचों ने दी जानकारी
कोरबा, 04 जून 2026/ पाली विकासखण्ड के ग्राम चोरकाडांड में 30 मई 2026 को हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में प.स.राहा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं पंचों से जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान पंचों ने लिखित बयान देकर घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की।
पंचों के अनुसार, 30 मई 2026 को लगभग अपराह्न 03 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आने से गांव के समीप स्थित एक बड़ा घावड़ा वृक्ष जड़ से टूटकर गिर गया। उस समय वृक्ष के नीचे बैठे तीन युवक उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों युवकों की मृत्यु हो गई।
पूछताछ में पंचों ने बताया कि घटनास्थल के निकट वन प्रबंधन समिति चोरकाडांड द्वारा सुअर पालन हेतु शेड निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, किंतु मृतक युवक उक्त निर्माण कार्य में संलग्न नहीं थे। घटना के समय वे वृक्ष के नीचे बैठे थे।
पंचों ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि मृतकों का वन विभाग अथवा शेड निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं था तथा यह दुर्घटना प्राकृतिक कारणों से आई आंधी-तूफान के दौरान वृक्ष गिरने के कारण हुई।
……………
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 08 जून को
कोरबा 04 जून 2026/ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में अप्रेंटिसशिप योजनांतर्गत 08 जून को प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला ( PMNAM ) का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी उद्योगों, प्रतिष्ठानों एवं आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों का नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम में पंजीयन किया जाना है। अप्रेंटिसशिप मेला में आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में 08 जून को प्रातः 9 बजे, उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला अंतर्गत उद्योग/प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी के अप्रेंटिसशिप योजना में नियोजन की कार्यवाही करेंगे।
……………….
सायकल रैली का आयोजन 07 जून को
कोरबा 04 जून 2026/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 07 जून रविवार को सायकल रैली का आयोजन कोरबा जिला के एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान से प्रातः 07 बजे प्रारंभ होकर घण्टाघर चौक से पुनः वापस एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान में समापन किया जायेगा।
उक्त सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में जिला के जनप्रतिनिधि, सभी प्रबुद्धजन, स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं, स्थानीय खिलाड़ी, एन.सी.सी.कैडेटस, एन.एस.एस. समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियेां के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है।
खेल अधिकारी ने अपील किया है कि जिले के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, सभी प्रबुद्धजन, समस्त स्कूल, कालेज के छात्र, छात्राएं, समस्त खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस. के छात्र, छात्राएं, स्काउट गाइड तथा नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य 07 जून को प्रातः 7.00 बजे एस.ई.सी.एल व्हॉलीबॉल मैदान में उपस्थित होकर इस आयोजन में एकजुटता व सहिष्णुता का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
……………….
