एसईसीएल में रोजगार दिलाने की मांग को लेकर अप्रेंटिस संघ ने सौंपा ज्ञापन

कोरबा 02 जून। भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन में संघ ने कहा है कि 23 सितंबर 2022 को 4855 एसईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देने का समझौता हुआ है लेकिन एसईसीएल प्रबंधन ने अभी तक समझौता अनुसार एक भी अप्रेंटिसों को रोजगार नहीं दिया। जबकि समझौता हुए लगभग 3 वर्ष होने जा रहा है। समझौता के बाद एसईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार न देकर एसईसीएल प्रबंधन हजारों की संख्या में अन्य श्रमिकों की भर्ती की है। कंपनी में लगभग 2 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। वर्तमान में 35 हजार के लगभग नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं एवं आउटसोर्सिंग के अंतर्गत लगभग 40 से 50 हजार श्रमिक कार्यरत हैं। बिलासपुर मुख्यालय के आईआर अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय महाप्रबंधकों से मिलने के लिए संघ को कहा गया था। जिस पर संघ द्वारा अनेकों बार उन्हें अवगत कराया गया फिर भी अप्रेंटिसों को रोजगार नहीं दिया गया।
मुख्यालय के अधिकारी के कहने पर इतना दिन इंतजार किया गया। रोजगार देने में और भी ज्यादा विलंब होता है तो विवश होकर संघ10 दिनों के बाद एजीएम, सीएमडी कार्यालय बिलासपुर एवं कोल इंडिया के हेड ऑफिस कोलकाता के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा सकता है। अतरू मांग है कि समझौते के अनुसार अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जाए।
