ओजस को जेईई एडवांस में राज्य स्तर पर मिली दूसरी रेंक

कोरबा 02 जून। स्थानीय निवासी मनीष अग्रवाल के पुत्र ओजस अग्रवाल ने जेईई आईआईटी एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
प्रदेश में उन्हें दूसरी रेंक और ऑल इंडिया स्तर पर 1118 रेंक हासिल हुई। उन्होंने जेईई मेंस में 99.95 फिसदी अंक अर्जित किये। इससे पहले वर्ष 2024 में छात्र ओजस 10 वीं की परीक्षा में टापर थे। उनकी सफलता पर परिजन और शुभचिंतक खुश है। ओजस ने सफलता का श्रेय अपने मार्गदर्शकों को दिया है।
