कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

सुशासन तिहार-2026
जनसमस्या निवारण शिविर हेतु संशोधित आदेश जारी
कोरबा 29 मई 2026/
सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर हेतु संशोधित आदेश जारी किया गया है।
जारी संशोधित आदेश के अनुसार 02 जून को पाली विकासखंड के ग्राम डोंगानाला, 03 जून को विकासखंड करतला के ग्राम कोटमेर, कोरबा के ग्राम बरपाली, 04 जून को पाली के ग्राम मुड़ापार और 05 जून को विकासखंड करतला के ग्राम सुखरीकला, पोंड़ीउपरोड़ा के तानाखार, कोरबा के चिर्रा और विकासखंड कटघोरा के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा।
………………
प्रवेश परीक्षा स्थगित
कोरबा 29 मई 2026/ वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट एवं कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु की जारी प्रक्रिया में विलंब होने के कारण वर्तमान सत्र 2026-27 के लिए योजनान्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
……………
औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
कोरबा 29 मई 2026/राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु रिक्त स्थानों के लिये ऑनलाईन आवेदन 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिये अभ्यर्थी निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्था अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्षित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्षन प्राप्त कर सकते हैं।
…………….
