कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी और शांति देवी भाजपा में हुई शामिल

दीपका में उपचुनाव, पलड़ा मजबूत

कोरबा 28 मई। जिले के नगरीय निकाय दीपका में वार्ड 15 से निर्वाचित पार्षद गुलशन के इस्तीफा से रिक्त पद को भरने के लिए उपचुनाव हो रहा है। यहां से ऋषि सिदार भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा ने प्रचार अभियान तेज किया है। इस दौरान पूर्व कांग्रेस पार्षद श्रीदेवी नायर एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती शांति देवी राजपूत भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को बेहतर बताया। इन दोनों को तत्काल सदस्यता दी गई और स्वागत किया गया।

जिला भाजपाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि क्षेत्र में भाजपा की स्थिति बेहतर है। सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव अभियान में लगे हैं। संगठन का पूरा सहयोग और सक्रियता इस क्षेत्र में बनी हुई है। जनसंपर्क अभियान में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ नेता एवं उपचुनाव प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष व दीपका मंडल के प्रभारी योगेश जैन, लकी नंदा, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, एमआईसी सदस्य अजय चंद्रा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वार्ड के सम्मानित मतदाताओं का उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास निश्चित रूप से पार्टी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Spread the word