युवक की सरेआम पिटाई, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

कोरबा 27 मई। कोरबा के सीतामणी चौक पर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 10 से 15 युवकों ने मिलकर एक युवक पर लात-घूंसों और पंच से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान रोशन शर्मा के रूप में हुई है, जो सीतामणी क्षेत्र का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को बीच सड़क पर घेरकर जमकर पीटा गया। मारपीट के दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी युवक को बचाने आगे नहीं आया। पूरी घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हमले में रोशन शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।
घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस वीडियो फुटेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
