नोएडा में पाकिस्तानी दुष्प्रचार से दंगे भड़काने की साजिश का खुलासा, श्रमिकों के बाद ‘कॉकरोच’ पर चला दांव

नोएडा। पाकिस्तानी हैंडलों द्वारा पुराने वीडियो का इस्तेमाल कर अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है। 10 मई को मेरठ में योगी सरकार की ओर से मस्जिदों को तोड़ने के झूठे वीडियो पोस्ट करने के बाद मंगलवार को काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को पीटने के झूठे वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए गए। कीड़े-मकौड़े की तरह पीटना बताकर नोएडा पुलिस पर सवाल खड़े किए गए। मणिपुर, कश्मीर व खालिस्तान समर्थित लोगों की तरह आवाज दबाने वाला भी बताया गया। वीडियो व फोटो दिखाकर सीजेपी के प्रति संवेदना दिखाते हुए लोगों को दंगे भड़काने की साजिश में शामिल करना था।
एक जैसे झूठे वीडियो को 22 मई की सुबह मणिपुर पोस्ट और 26 मई को काकरोच आर्मी नाम के एक्स अकाउंट से डाला गया। लोगों ने वीडियो को हाथोंहाथ लिया। मणिपुर पोस्ट के अकाउंट पर 27 हजार लोगों ने देखा। वहीं शुरूआती चार घंटे में सीजेपी अकाउंट पर 30 हजार लोगों ने देखा। 600 से ज्यादा लोगों ने रिपोस्ट किया। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व संवेदना प्रकट की। पुलिस के खिलाफ मुंह छिपाती पुलिस, लाठी चार्ज करने वालों कार्रवाई की मांग आदि कमेंट किए। पेपर लीक आदि को लेकर सरकार को भी घेरा।
