गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कोयला श्रमिकों ने ग्रहण की सदस्यता

कोरबा. कोयलांचल क्षेत्र के श्रमिक आंदोलन और संगठन विस्तार में कल एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ। दिनांक 25 मई को शाम गेवरा स्थित माता कर्मा मंदिर भवन में कोयला मजदूर सभा द्वारा एक विशाल एवं भव्य श्रमिक सम्मेलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में गेवरा, दीपका और CEWS (केंद्रीय कर्मशाला) क्षेत्र के सैकड़ों ऊर्जावान कोयला कामगारों ने एक साथ कोयला मजदूर सभा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया। जिनका परंपरागत स्वागत और साफी पहनाकर अभिनंदन किया गया ।

समारोह की शुरुआत अत्यंत गरिमामयी माहौल में हुई। सर्वप्रथम स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पाण्डेय जी एवं अध्यक्षता में बतौर संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल जी का पुष्प मालाओं, गगनभेदी नारों और बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात, संगठन में शामिल होने वाले सैकड़ों नए सदस्य श्रमिकों का मंच पर अतिथियों द्वारा कोयला मजदूर सभा की पारंपरिक साफी एवं माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया और उन्हें कोयला मजदूर सभा परिवार में शामिल किया गया।

इस वृहद सभा का अत्यंत कुशल और ऊर्जावान मंच संचालन दीपका क्षेत्र के कद्दावर नेता श्री गिरिजा साहू जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गेवरा, दीपका और CEWS गेवरा क्षेत्र के सभी शीर्ष पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

* गेवरा क्षेत्र से: हाउसिंग सदस्य दीपक कुमार दुबे एवं सुशील पाण्डेय, सुरक्षा समिति सदस्य आर एस तिवारी एवं चितुकेश साहू, कल्याण समिति सदस्य राजेश सिंह, शिव कुमार(डंपर ऑपरेटर), भगवान दास (डंपर ऑपरेटर) भीष्म (डंपर ऑपरेटर), अंकित बोवडे, लक्ष्मी नारायण साहू (फोरमैन) और घसिया ।

* दीपका क्षेत्र से: विजय कुमार (शहरी वेलफेयर सदस्य), छोटेलाल साहू, दिनेश्वर साहू (क्षेत्र सुरक्षा सदस्य), रामलाल साहू, ठाकुर राम साहू, लोकपाल कश्यप, मिठू साहू, मुकेश साहू, मदन, नंदकुमार राठौर, कुलदीप सिंह, सुजीत तिवारी, जगदीश सिंह, किशोर देवांगन, महेंद्र जायसवाल, रविशंकर कंवर और मनीराम साहू।

* CEWS गेवरा से: जेसीसी (JCC) सदस्य परदेशी सिंह कंवर और श्यामता साहू, कल्याण समिति से रोहित कुमार, सेफ्टी बोर्ड मेंबर महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रूपनारायण गुप्ता के साथ श्रीमती पार्वती सिंह, श्रीमती राजकुमारी गुप्ता और शैलेन्द्र सिंह यादव।

संगठन की इस एकजुटता को बल देने के लिए कुसमुंडा क्षेत्र से वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशिष्ट आगमन हुआ, जिनमें अशोक साहू, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद यादव, एल पी सिंह, विकास पाठक, अनंत त्रिपाठी और नितिन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बिरेंद्र राठौर जी के नेतृत्व में इन प्रमुख साथियों ने ली सदस्यता: इस ऐतिहासिक अवसर पर कोयला मजदूर सभा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों में मुख्य रूप से श्री बिरेंद्र राठौर जी के साथ अखिलेश राठौर, दिवेंद्र राठौर, विनोद राठौर, राजेंद्र राठौर, दिलेश राठौर, अजय सिंह, चमार सिंह ठाकुर, गजेंद्र पाल, गिरिवर सिंह, मोहित रे, लक्ष्मीनारायण, सुख सागर दास, पीतांबर, संजू राठिया, धर्म सिंह, सतीश कुमार, श्याम लाल, विकास सिंह, सुंदर सिंह, वीर सिंह, शिव कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, नारायण सिंह, पांडु कुमार, राज कुमार रात्रे, जवाहर सिंह, बलदाऊ कुमार, रमेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेंद्र प्रताप, अनिल राठौर, रमेश दास, नर्मदा प्रसाद, राम कुमार राठौर, मनमोहन सिंह, हरीश कुमार रात्रे एवं अन्य श्रमिक साथियों ने पूरे जोश के साथ संगठन का दामन थामा।

शीर्ष नेतृत्व का उद्बोधन और संगठन मजबूती का संकल्प:
सभा को संबोधित करते हुए दीपका क्षेत्र से श्री गिरिजा साहू जी ने अपने वक्तव्य में क्षेत्र के वर्तमान श्रमिक परिदृश्य पर प्रकाश डाला और नए साथियों के आने पर हर्ष व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय महामंत्री श्री नाथूलाल पाण्डेय जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “आज सैकड़ों साथियों का कोयला मजदूर सभा परिवार में शामिल होना इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कोयला कामगारों का भरोसा हमारी नीतियों और न्यायप्रिय सिद्धांतों पर अडिग है। हम सभी नए साथियों का हृदय से स्वागत करते हैं।”

संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल जी ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर जोर देते हुए कहा, “संगठन हित ही हमारे लिए सर्वोपरि है। नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी। जब हमारा संगठन मजबूत होगा, तभी हम अंतिम छोर पर खड़े मजदूर के हक, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और अधिक प्रखरता से प्रबंधन के समक्ष लड़ पाएंगे।”

सैकड़ों श्रमिकों के इस सामूहिक सदस्यता ग्रहण से पूरे गेवरा-दीपका और कुसमुंडा कोयलांचल क्षेत्र में भारी हर्षोल्लास और जश्न का माहौल व्याप्त है। स्थानीय मजदूर नेताओं का मानना है कि इस बड़े विस्तार के बाद क्षेत्र में मजदूरों की आवाज और अधिक बुलंद होगी।

Spread the word