भारत ने किया ओडिशा में एक्स्ट्रा और प्रिडेटर हॉक ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेटों का सफल परीक्षण

नई दिल्ली. स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूती देते हुए भारतीय कंपनी एनआइबीई लिमिटेड ने ओडिशा में एक्स्ट्रा और प्रिडेटर हॉक ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेटों का सफल परीक्षण किया। एक्स्ट्रा की मारक क्षमता 150 किलोमीटर और प्रिडेटर हॉक ‘सूर्यास्त्र’ 300 किलोमीटर तक हमला कर सकता है। कंपनी ने बताया कि 18 और 19 मई को किए गए इन परीक्षणों में रॉकेटों ने अपने लक्ष्यों पर बेहद सटीक हमला किया। इन रॉकेटों की त्रुटि सीमा केवल 1.5 मीटर और 2 मीटर रही। इसका मतलब है कि 300 किलोमीटर तक की दूरी पर भी यह सिस्टम लक्ष्य के बेहद करीब हमला करने में सक्षम है।
दुश्मन के ठिकानों पर होगा सटीक हमला
रक्षा अधिकारियों का कहना है कि 2 मीटर से कम त्रुटि हासिल करना दुनिया के सबसे सटीक लंबी दूरी वाले रॉकेट आर्टिलरी सिस्टमों में शामिल होने जैसा है। सेना दुश्मन के ठिकानों को बेहद कम अतिरिक्त नुकसान के साथ तबाह कर सकेगी।

कंपनी से रॉकेट लॉन्चर खरीद भी जारी
एनआईबीई लिमिटेड इसी साल जनवरी में सेना से आपात खरीद प्रक्रिया के तहत सूर्यास्त्र यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर और रॉकेटों की आपूर्ति का ऑर्डर मिला था। सूर्यास्त्र पहला स्वदेशी यूनिवर्सल मल्टी-कैलिबर रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है।
