कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के डी डी एम रोड स्थित नीलकमल फर्नीचर के यार्ड में पिछली रात दो चोरों ने एयर कंडीशनर की चोरी कर ली। बाहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें रिकॉर्ड हुई। कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है।

कोरबा के डीडीएम रोड पर नीलकमल फर्नीचर का यार्ड है। खबर है कि मध्य रात्रि को यहां पर दो चोरों की उपस्थिति हुई। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से एयर कंडीशनर को चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि आसपास की इलाके में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता के बावजूद चोरों ने परिचय देते हुए इस घटना को अंजाम दिया। कुछ घंटे बाद दुकान के संचालक को इस मामले की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चेक करने पर मालूम चला कि चोरों की संख्या दो थी जो यहां पर पहुंचे थे। उन्होंने आसपास के इलाके का जायजा लिया और फिर इस घटना का अंजाम देकर भाग गए। दुकान संचालक ने बताया कि संबंध में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यूनतम वैल्यू के आधार पर ऐसे मामलों को ध्यान में रखा जाता है। हमारी कोशिश होगी कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इस घटना की पड़ताल करेंगे जो लोग वीडियो में नजर आ रहे हैं, उनके घर पकड़ जल्द करेंगे।

Spread the word