CBSE RESULT – डी.पी.एस. बालको के मेहुल गुप्ता ने कक्षा 12वीं में जिले में किया टॉप

कोरबा। सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। कोरबा निवासी मेहुल गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत अंक अर्जित करने के साथ कोरबा जिले में टॉप किया है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को नगर के क्षेत्र मेहुल गुप्ता ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी विषयों में अपनी योग्यता को प्रदर्शित किया और शत प्रतिशत अंकों के नजदीक पहुंचने की कोशिश की। डेकान डाटा प्रतिष्ठान के संचालक प्रेमप्रकाश गुप्ता के पुत्र के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य कैलाश पवार और शिक्षकों सहित परिजनों ने खुशी जताई। मेहुल के पिता ने बताया कि हमने उसे उसके हिसाब से पढऩे का वातावरण दिया और किसी भी तरह के दबाव से मुक्त रखा। उसने खुद ही पढ़ाई से लेकर दूसरी गतिविधियों का शेड्यूल तय करते हुए अपनी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की।
