कोरबा विशेष : संक्षिप्त समाचार

सुशासन तिहार-2026: रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में 16 मई और 19 मई को लमना, नगोई एवं डोंगरी में आयोजित होगी जन समस्या निवारण शिविर

कोरबा 15 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 16 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में शिविर आयोजित होंगे।

कोरबा के जैन भवन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का
आयोजन 16 एवं 17 मई को

कोरबा 15 मई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा कोरबा द्वारा 16 एवं 17 मई  को निःशुल्क मानसिक रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जैन भवन, पुराना बस स्टैंड, कोरबा में आयोजित होगा।
शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल से संबद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनिता खंडूरी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधा का लाभ उठाएँ।

विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति  हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा 15 मई 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा एवं रानी धनराज कुवंरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए एवं चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़िकरण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति  हेतु तत्कालीन व्यवस्था के तहत् जिला प्रशासन के जिला खनिज न्यास निधि मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ समय दोपहर 2.00 बजे से 05.30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा में  उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर  सकते है । यह नियुक्ति पूर्व से निर्धारित खनिज न्यास अंतर्गत रिक्त पदों के पूर्ण होने तक ही मान्य है।

बाल चिकित्सक,एनेस्थेटिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट के रिक्त दो-दो पद, एमडी मेडिसिन और शल्य चिकित्सक (सर्जन) के रिक्त तीन-तीन पद के लिए आवेदन मंगाये गये हैं।

Spread the word