गेवरा खदान में अवैध प्रवेश, 12 लोगों को सीआईएसएफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

कोरबा 15 मई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बुधवार को गेवरा खदान में अवैध प्रवेश के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। सीआईएसएफ टीम ने खदान परिसर के भीतर से 12 व्यक्तियों को बिना वैध प्रवेश पास के पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल गेवरा में पदस्थ महिला निरीक्षक श्रद्धा देवांगन माहेश्वरी के नेतृत्व में एक दल ने बुधवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच गेवरा खदान क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया। यह जांच विशेष रूप से बी-2 कोल स्टॉक, ओल्ड दीपका कोल स्टॉक और क्यू-कोल स्टॉक क्षेत्रों में केंद्रित । निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि 12 व्यक्ति खदान परिसर में बिना किसी वैध प्रवेश पास के घूम रहे थे, जो खदान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। पकड़े गए व्यक्तियों से सीआईएसएफ दल ने गहन पूछताछ की।

पूछताछ में वे खदान में प्रवेश करने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पकड़े गए व्यक्तियों में जय प्रकाश कुमार, उत्कर्ष कुमार, पंकज त्रिपाठी, अमृत लाल यादव, मोहन गुप्ता, विनय पाटले, प्रवीण पटेल, महेश कुमार, विनोद कुमार, रविंद्र नाथ तिवारी, शेषनाथ कुमा शामिल हैं। इन सभी को आगे की कार्यवाही के लिए दीपका थाना को सौंपा गया।

Spread the word