कोरबा विशेषः संक्षिप्त समाचार

अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध – पात्र विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

कोरबा 14 मई 2026/ जिले में केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी किया जा सकेगा। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार चिप्स द्वारा इस प्रमाण पत्र की ऑनलाइन सुविधा लाइव कर दी गई है।

यह प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) एवं तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्रों में उसी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध होगा, जिस प्रकार जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाते हैं। आवेदन हेतु 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, प्रमाण पत्र के निर्धारित प्रारूप पर सरपंच या पार्षद के हस्ताक्षर तथा पटवारी के प्रमाणीकरण के साथ आवेदन लोक सेवा केंद्र में प्रस्तुत किया जा सकेगा।

सभी संबंधित विभागों, स्कूलों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया है कि इस प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों के अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र समय पर बनाए जा सकें और वे छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकें

……………

सुशासन तिहार-2026– सिरमिना में आज और कल रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी
जनसमस्या निवारण शिविर

कोरबा 14 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर   का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 मई को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम सिरमिना जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह, 16 मई को विकासखंड पाली के ग्राम रामाकछार, पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लेपरा एवं कोरबा के ग्राम लेमरू और 19 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली के  ग्राम नगोई व कटघोरा के ग्राम डोंगरी में  शिविर   आयोजित होंगे।

……………..

सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार

कोरबा 14 मई 2026/ बेटियों के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन में कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। यह टीका विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुँह का कैंसर)  से सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के सभी पात्र बालिकाओं, अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील किया है कि वे पात्र बालिकाओं (जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो ) का एचपीवी का टीकाकरण करावंे। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और डॉक्टर द्वारा प्रमाणित है। एचपीवी टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत मेडिकल कालेज संबद्ध जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में  निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

…………..

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण हेतु 12 आवेदकों का चयन

कोरबा 14 मई 2026/ रायपुर में आयोजित होने वाले उद्यमिता विकास संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल 2026 तक इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं सारणीकरण किया गया, जिसके आधार पर कुल 12 आवेदकों का चयन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मई 2026 से प्रारम्भ होना सुनिश्चित है।चयनित आवेदकों की सूची इस प्रकार है-विकास कुमार, कौशलेंद्र सिंह, योगिता धाकड़े, विष्णु सिंह राठिया, आशुतोष मार्वल, अजय डहरिया, गौरव अग्रवाल, अमित कुमार चैहान, स्वप्निल पाटिल, राजकुमारी, वीरेंद्र कुमार तरुण, वंशिका सिंह सेंगर।

प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित आगे की जानकारी चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

Spread the word