आईसीडीएस में हटेंगे अनावश्यक वाहन, पीएम की अपील पर मंत्री राजवाड़े का निर्देश

कोरबा 14 मई। पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और आपूर्ति को देखते हुए सरकार इस मामले में संतुलन बनाने पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही सर्व सामान्य से अपील कर इंधन की बचत और आवश्यक न हो तो वाहन के उपयोग से बचने की अपील की। छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस पर कहा कि अपने विभाग में अनावश्यक वाहनों को हटाया जाएगा।

विभागीय मंत्री ने इस बारे में अपने सभी अधिकारियों को पत्र के जरिए निर्देशित किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी कीमत पर अनावश्यक वाहनों का उपयोग नहीं होना चाहिए। मौजूदा हालातों में जितना अधिक हो सके, हमें इंधन की बचत करना है। कोरबा जिले की स्थिति को लेकर डीपीओ बसंत मिंज से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में सीमित संसाधनों से काम किया जा रहा है और इसमें भी अच्छे रिजल्ट देने की कोशिश की जा रही है। अनावश्यक वाहनों का सवाल ही नहीं है।

Spread the word