राजपूत क्षत्रिय समाज मनाएगा महाराणा प्रताप की जयंती

कोरबा 11 मई। रविवार की शाम राजपूत क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह की अगुवाई में बुधवारी स्थित समाज के राम जानकी भवन में आयोजित की गई ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह ने उपस्थित सामाजिक जनों को अवगत कराया की 17 जून को समाज और देश के वीर सपूत छत्रसाल महाराजा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जानी है। लिहाजा इस अवसर पर जयंती को भव्य रूप से मनाने उपस्थित सभी समाज के कनिष्ठ और वरिष्ठ लोगों से सुझाव आमंत्रित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी ने जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह के विचार पर सहमति जताते हुए आयोजन को भव्य रूप देने रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख के रूप में समाज के संरक्षक ठाकुर दीपक सिंह को जिम्मेदारी सौंप गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 जून की शाम पुराना बस स्टैंड स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो की पावर हाउस रोड, टी.पी. नगर चौक, सीएसईबी चौक होते हुए सुभाष चौक, निहारिका और घंटाघर पहुंचेगी यहां से समाज की महिलाओं के जत्थे के साथ यह शोभायात्रा बुधवारी छत्रसाल वीर महाराणा प्रताप चौक स्थित उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करेगी। इसके बाद समाज के राम जानकी भवन स्थित प्रांगण में विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
समाज के जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह एवं उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह ने इस भव्य आयोजन में सामाजिक जनों के साथ अन्य समाज के लोगों को भी परिवार के साथ आमंत्रित किया है। बैठक में जिला अध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह,उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह, रमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुराज सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर ,मंटू सिंह, गुलजार सिंह, जितेन्द्र सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।
