कोरबा विशेषः संक्षिप्त समाचार

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2026
अधिकारी एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित
कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 संपन्न कराये जाने की घोषणा कर दी गई है तथा निर्वाचन की घोषणा तिथि 08 मई से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेंगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाष पर जाने या मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित जिला प्रमुख या नियंत्रणकर्ता अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे और उनके विरूद्ध भी शासकीय नियमों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
…………….
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2026– आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एव त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए 08 मई को निर्वाचन कार्यक्रम जारी करने के साथ-साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावषील हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने जिले के समस्त विभाग/कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्ष आचरण संहिता के प्रावधानों का कठोरतापूर्वक पालन सुनिष्चित करने के निर्देश दिए हैं।
……………
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2026– आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करने के निर्देश
कोरबा 10 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराये जाने, आम शांति व्यवस्था कायम रखे जाने एवं लोक शांति की सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिले में शस्त्रों के सभी अनुज्ञप्ति धारियों को एतद् द्वारा इत्तिला दी गई है। वे अपने शस्त्र अपने निकटतम थाने में उक्त अवधि अर्थात नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की समाप्ति तक के लिए 7 दिवस के अंदर जमा कर देवें। यह आदेश जिले के अंदर कार्यरत मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, अन्य शासकीय सुरक्षा बल तथा राष्ट्रीयकृत बैंकों के लायसेंसधारी सुरक्षा गार्ड पर लागू नहीं होगा।
…………….
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार सहिंता का पालन सुनिश्चित कराने एमसीसी समिति गठित
विभिन्न अधिकारियों को समिति के अध्यक्ष व सदस्य के रूप में सौंपी गई जिम्मेदारी
कोरबा 10 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही जिले के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण सहिंता प्रभावशील हो चुकी है। नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के संदर्भ में प्रत्याशी, राजनैतिक दल, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 08 मई 2026 को जारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा द्वारा विभिन्न अधिकारियों को उनके क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति का गठन किया गया है।
जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र हेतु गठित मॉडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) समिति में संबंधित क्षेत्र केअनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही सदस्य के रूप में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सदस्य और मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका संयोजक होंगे।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान जनपद क्षेत्र कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता के पालन कराने हेतु एमसीसी समिति का गठन कर सम्बंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संयोजक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगर पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रभारी अधिकारी सर्व संबंधित विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।उक्त समिति निर्वाचन घोषणा के उपरांत प्रति 03 दिन में आवश्यकता अनुसार बैठक कर क्षेत्र में आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।
……………
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक 11 मई को
कोरबा, 10 मई 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा की शासी परिषद की बैठक 11 मई 2026 को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, कोरबा में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा की जाएगी।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत डीएमएफ से संचालित विकास एवं जनकल्याण कार्यों सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के माननीय सदस्यों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।
……………..
सुशासन तिहार-2026– बैरा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 11 मई को
कोरबा 10मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली के ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।
