घुड़देवा हायर सेकेंडरी स्कूल का रहा 100 फीसदी परिणाम

कोरबा 01 मई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुडदेवा में स्थानीय परीक्षा परिणाम की घोषणा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्षा अनिता राजपूत , प्राचार्य जयश्री माहुलीकर , वरिष्ठ व्याख्याता आर के पात्रे, परीक्षा प्रभारी सीजुवेन्द्र साव स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में की गयी। नवमी में प्रथम स्थान प्रियांशी कंवर 84.3′, द्वितीय दिव्या मनहर 83.4′, तृतीय स्थान प्रिया80′ रहीं, इसी प्रकार 11 वी में प्रथम आन्या 66′, द्वितीय श्वेता 65.8′, तृतीय चंचल लहरे 63.2′ प्राप्त किया। सभी को प्राचार्य एवं अध्यक्षा द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया। एक दिन पूर्व ही बोर्ड परीक्षा परिणाम भी घोषित हुआ जिसमें हाइ स्कूल परिणाम 69.5′ व हायर सेकेण्डरी में कला संकाय का परिणाम100′, वाणिज्य संकाय 100′ एवं विज्ञान संकाय 75′ रहा। हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम साक्षी 88.8′, द्वितीय अभिषेक एवं संजना 84.3′, तृतीय एरिक व शिवानी 82′ रहें। हायर सेकेण्डरी में शाला में प्रथम दुर्गेश्वरी 84.4′, द्वितीय सानिया 80.4’एवं तृतीय स्थान पर प्रतिमा 76.6′ रहें।

अध्यक्षा अनिता राजपूत ने बच्चो को बधाई दी एवं आगे और भी बेहतर परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित किया। जयश्री माहुलीकर ने सफल बच्चों, उनके अभिभावकों एवं व्याख्याताओं को बधाई दी एवं असफल बच्चों को अधिक मेहनत करने प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन निर्मला प्रसाद ने किया।

Spread the word