होटल-ढाबों पर पुलिस की सख्त नजरः “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा में सघन चेकिंग

कोरबा 28 अपै्रल। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने होटल, लॉज और ढाबों की सघन जांच की। यह कार्रवाई कटघोरा, पाली और पासान थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस टीम ने प्रमुख होटलों और ढाबों में जांच के दौरान अवैध शराब बिक्री या पिलाने जैसी कोई गतिविधि नहीं पाई। हालांकि, संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहराने की अनुमति न दी जाए। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पहले भी तानाखार क्षेत्र में नियम उल्लंघन पर एक ढाबे को सील किया जा चुका है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Spread the word