बालको वेदांता संयंत्र में हादसा, श्रमिक की तीन उंगलियां कटीं

कोरबा। बालको स्थित वेदांता संयंत्र में एक गंभीर औद्योगिक हादसा सामने आया है। टाउनशिप विभाग में कार्यरत श्रमिक गणेश राम ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें उनके हाथ की तीन उंगलियां कट गईं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय श्रमिक से बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था। हादसे के बाद घायल को तत्काल एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई, जिसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Spread the word