नकली सोना-चांदी से ठगी की आशंका, कोरबा पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों को किया अलर्ट

कोरबा। जिले में नकली सोना-चांदी के जरिए ठगी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सर्राफा व्यापारियों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से लेन-देन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

बिलासपुर में सामने आ चुका है मामला
पुलिस के अनुसार, हाल ही में बिलासपुर जिले में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां ठगों ने नकली सोना-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क लगाकर उन्हें असली बताकर व्यापारियों को धोखा देने का प्रयास किया। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

ऐसे करते हैं ठगी
ठग पुराने आभूषणों के नाम पर नकली गहने लेकर आते हैं, जिनकी पहचान करना मुश्किल होता है। इसके बदले वे असली और कीमती आभूषण लेकर फरार हो जाते हैं।

कोरबा में भी बढ़ सकता है खतरा
पुलिस ने बताया कि बिलासपुर जैसे नजदीकी जिले में इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद कोरबा में भी ऐसे गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए व्यापारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Spread the word