कोरबा 21 अपै्रल। तृतीया को शा.उ.मा.विद्यालय भैसमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए आम जनों की सुविधा के लिए एक निःशुल्क प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संतोष कुमार साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एनएसएस इकाई का यह प्रयास समाज के प्रति संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एस के साहू ने बताया कि इस प्याऊ में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है तथा स्वयंसेवक नियमित रूप से इसकी देखरेख करेंगे। स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया और लोगों को जल वितरण किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सी एल सारथी , शाला विकास समिति सदस्य चुन्नी लाल पाटिल, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।अंत में सभी ने इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Spread the word