छत्तीसगढ़ की अनोखी शादी: दुल्हन बारात लेकर आई, दूल्हे की विदाई देख सबकी आंखें नम! कन्यादान की जगह हुआ ‘वरदान’

रायपुर/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के सुलपगा गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां परंपराओं से हटकर दुल्हन देवमुनि एक्का खुद बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंची और मसी रीति-रिवाज के तहत विवाह संपन्न हुआ।

इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि कन्यादान की जगह ‘वरदान’ की रस्म निभाई गई और विवाह के बाद दूल्हे की विदाई की गई। विदाई के दौरान दूल्हा भावुक होकर रो पड़ा, जिसे देखकर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन के परिवार में भाई नहीं है और पिता किसान हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी के लिए ऐसा रिश्ता चुना, जिसमें दूल्हा ही उनके घर आकर रहेगा। इस अनोखी शादी ने पूरे इलाके में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

Spread the word