दो संगठनों ने मिलकर मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती

कोरबा 19 अप्रैल। कुसमुंडा क्षेत्र में ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी./ओबीसी एम्प्लॉइज को-ऑर्डिनेशन काउंसिल के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) अरविन्द कुमार राय उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुधा बी सैंडे (स्टाफ ऑफिसर, एचआर, गेवरा क्षेत्र) एवं एस. एल. धैर्य (खान प्रबंधक, अमेरा माइन, विश्रामपुर क्षेत्र) शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ए. विश्वास (महामंत्री, कोल इंडिया काउंसिल) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में अभिषेक अनं (समाज सेवक) एवं विशिष्ट अतिथियों में अशोक शर्मा, श्रीमती धैर्य मैडम, श्रीमती भास्कर , श्रीमती कुरुपाली तिरपुरे ,निखिल तिरपुरे ,इंटक कुसमुंडा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी. एल. महंत , गोंडवाना क्लब कुसमुंडा के अध्यक्ष नामेश्वर सिंह , पार्षदगण तेज प्रताप , श्रीमती गीता गवेल , श्रीमती बाल्की कुजुर , श्रीमती आशा साहू , पूर्व पार्षद शाहिद कुजुर , पूर्व पार्षद संतोष राठौर तथा समाज सेवक रूपेश राजपूत, देव साहू एवं अश्वनी राज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक साहू द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे नेहरू नगर, कुसमुंडा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक में भव्य आतिशबाजी एवं बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। स्वागत भाषण काउंसिल कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार टंडन द्वारा दिया गया, जिसमें कुसमुंडा प्रबंधन के समक्ष रखे गए प्रस्तावों एवं पूर्ण किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया। मुख्य अतिथि श अरविन्द कुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए पर्याप्त है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र अनंत एवं सनत भारद्वाज द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में काउंसिल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों क्षेत्रीय सचिव जवाहर सिंह मार्को,क्षेत्रीय व अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
