गांव-गांव तक कांग्रेस को करना है मजबूतः विधायक राठिया

उरगा-चाकामार मंडल में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

कोरबा 17 अपै्रल। रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया के सौजन्य से ग्राम तिलकेजा में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अंतर्गत उरगा-चाकामार मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे संगठन की सक्रियता और मजबूती का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्यामू सलाम, रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया एवं जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे विशेष रूप से शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उरगा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, बाकीमोगरा के पार्षद मधुसूदन दास, जनपद सदस्य अनिल खुंटे सहित देवमूरत कंवर, लखन लहरें, रफीक मेमन, नवजोत अनंत, सोनू सोनवानी, राजेश्वर यादव, टंकेश्वर पटेल, मुकुंद राम यादव, सतीश हलवाई, संजय राजपूत, परमानंद कंवर, निरंजन श्रीवास, गोपाल श्रीवास, संतोषी राठिया, रामेश्वरी राठिया, गणेश राम बघेल, ललित सोनवानी, जगदीश वैष्णव, चंद्रिका कश्यप, रितेश कर्ष, आयुष साहू एवं गणेश राम उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को जोडने और पार्टी की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही, आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाने और विपक्ष की नीतियों का प्रभावी जवाब देने पर भी विचार-विमर्श हुआ।नेताओं ने यह भी कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि वह अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी के हित में कार्य कर सके।

बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और आगामी समय में अधिक सक्रियता के साथ जनसेवा में जुटने की बात कही। यह बैठक संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाली साबित हुई, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Spread the word