रेत लोड वाहन पेड़ से टकराई, विद्युत लाईन को पहुंची क्षति

कोरबा 16 अपै्रल। पेंड्रा-कोरबा-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सडक हादसा हो गया। रेत से भरी एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सडक किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ टूटकर गिर गया और पास से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं, जबकि ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से हादसे वाली जगह को साडी से घेरा बनाकर आवागमन सुरक्षित कराया और पेड़ को काटकर किनारे करने की कोशिश करते हुए नजर आए।

Spread the word