होटल में IPL सट्टे का खेल: बिस्तर पर नोटों की गड्डियां, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में सट्टा खिलाने का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कमरे के अंदर बैठकर आईपीएल मैच पर दांव लगाते दिख रहे हैं। कमरे में 500 रुपए के नोटों की गड्डियां और टीवी पर लाइव मैच चलता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले गुढियारी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत और उसके साथियों को सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद रायपुर में सट्टेबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे शहर सटोरियों और जुआरियों का हब बनता जा रहा है।
