बालको में हुई कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक

कोरबा 14 अपै्रल। बालको ब्लॉक के संगठन प्रभारी आनंद पालीवाल एवं रवि सिंह चंदेल ने मंडल कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी बनाने के लिए संगठनात्मक बैठक लिया । बालको में आयोजित बैठक में वार्ड क्र. 38 से वार्ड क्र.47 तक के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष ए डी जोशी, मण्डल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी एवं बुद्धेश्वर चौहान के अगुवाई में हुआ।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए पार्टी को मजबूती देने के लिए प्रेरित किया । श्री राठौर ने कहा सगठन को नए सिरे से सक्रिय करना हम सबकी जिम्मेदारी है । नवनियुक्त ब्लॉक एवं मण्डल अध्यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा हैं। इससे पार्टी में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्व सामने आया है । कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इसे लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ।
ब्लॉक अध्यक्ष ए डी जोशी ने अपने उद्बोधन मेें कांग्रेस संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी में सगठन के मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किया । श्री जोशी ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसी विचारधारा के ऐसे लोगों को आगे लाना है जो हर परिस्थिति में कांग्रेस संगठन के साथ रहे हैं । बालको ब्लॉक कमेटी के प्रभारी आनंद पालीवाल ने मंडल अध्यक्षद्वय को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी ऐसे बनाएं जिससे कांग्रेस संगठन के विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं का मान दृ सम्मान एवं स्वाभिमान में कमी न आने पाए। ब्लॉक प्रभारी पार्षद रवि चंदेल ने मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के गठन हेतु दिशा दृ निर्देश देते हुए सुझाव आमंत्रित किया और आने वाले समय में एकजूट होकर कांग्रेस को जन दृ जन की आवाज बनाने को आव्हान किया । मण्डल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी एवं बुद्धेश्वर चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक दल नहीं है बल्कि यह एक विचारधारा है, जो गरीब, शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश के विकास की राह पर अग्रसर किया ।
बैठक में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति विभाग के महिला अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, पार्षद बद्री किरण, जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, आई टी सेल विभाग के लोकसभा अध्यक्ष पीयुष पांडेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष आर के नामदेव, ब्लॉक सचिव दाताराम आदित्य, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शशिलता पांडेय, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी प्रेरणा कैवर्त, काजल चौहान, साबिदा खान, जगन्नाथ थवाईत, रेशम दास मानिकपुरी, मुख्तार अली, बाबुलाल दिवान, परमेश्वर श्रीवास, मोहित दास, निसरत बानो,संजीव शर्मा, दुर्गा सिंह, सुधा गुप्ता, मुन्ना खान, मोहम्मद यासिन आदि सहित बालको क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
