September 10, 2026
News

कस्तूरबा विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया 15 से

कोरबा 12 अपै्रल। कटघोरा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 2025-26 के लिए कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु शाला त्यागी, अनाथ बच्ची, एकल माता-पिता एवं विकलांग लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के अधीक्षिका मंजूषा नायर ने चर्चा करते हुए कहा कि 15 अप्रैल दिन बुधवार से फार्म वितरण किया जाना है, जिन पालकों को अपनी बच्ची को क्लास 6 वी में प्रवेश कराना है वो पालक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर फॉर्म ले सकते है। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई 2026 तक है। इसके बाद कोई विचार नहीं किया जाएगा।