नगर निगम कोरबा के विधिक सलाहकार बने अधिवक्ता मनोज अग्रवाल


कोरबा 11 अपै्रल। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कोरबा के नागरिकों एवं अधिवक्ता जगत में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

मनोज अग्रवाल हाई कोर्ट के अधिवक्ता होने के साथ-साथ पब्लिक नोटरी एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता भी रह चुके हैं। उनके लंबे अनुभव और विधिक क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। चर्चा के दौरान मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के मामलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

Spread the word