रेलवे का ब्लॉक: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य से कई ट्रेनें रद्द

बिलासपुर, 11 अप्रैल: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण कार्य के तहत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में बड़ा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह कार्य पहले स्थगित किया गया था, जिसे अब 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द रहने वाली प्रमुख गाड़ियां:
- 11 से 18 अप्रैल: 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू रद्द
- 12 से 19 अप्रैल: 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू रद्द
- 12 से 19 अप्रैल: 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रद्द
- 12 से 19 अप्रैल: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा मेमू रद्द
- 11 से 18 अप्रैल: 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रद्द
शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन:
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर से प्रारंभ होगी, झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी
यात्रियों के लिए राहत:
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
