साय सरकार का बड़ा फैसला: 314 करोड़ की सहायता, 3 लाख किसानों को सीधा लाभ

रायपुर, 09 अप्रैल। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए 314 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राशि कृषक उन्नत योजना के तहत 3 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की गई है।

सरकार द्वारा प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की दर से सहायता दी जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।

राज्य सरकार धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। वैकल्पिक फसल अपनाने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

सरकार के इस फैसले को कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the word