ठेका मजदूरों ने किया गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव

कोरबा 08 अपै्रल। पेमेंट स्लिप और एसपीसी दर की मांग को लेकर ठेका मजदूरों ने आज एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया और अपनी आवाज बुलंद की। किसान सभा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में एसईसीएल में कार्यरत विभिन्न ठेका कंपनियों के मजदूर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि एसईसीएल प्रबंधन तथा ठेका कंपनियों द्वारा उनकी मांगें नहीं मान ली जाती। ठेका श्रमिकों ने पहले ही इसकी चेतावनी दी दी थी और कहा था कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं होगी तो वे धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह ठेका मजदूर यहां एकत्र हुए और महाप्रबंधक कार्यालय का घेरा करते हुए धरने पर बैठ गए।

Spread the word