वर्दी में डांस करना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी लाइन अटैच

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया है। वीडियो में संबंधित पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा था, जिसे विभाग ने अनुशासनहीनता और वर्दी के दुरुपयोग की श्रेणी में माना।

 क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह वर्दी में अशोभनीय तरीके से गाने पर नाचते दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर सवाल उठाए और पुलिस की छवि को लेकर नाराजगी जताई।

 SSP ने लिया तत्काल एक्शन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बिलासपुर ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को मस्तूरी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 वर्दी की गरिमा से समझौता नहीं

पुलिस विभाग ने साफ किया है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह का अनुशासनहीन या अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the word