सरदार पप्पना गौड़ महराज का 316 वीं आत्म बलिदान दिवस समारोह संपन्न

कोरबा 07 अपै्रल। जय गौड़- कलाल समाज तेलंगाना की राष्ट्रीय टीम द्वारा दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली में गौड़-कलाल समाज के महानायक महाराजा पप्पना के 316वीं आत्म बलिदान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाल समाज सिरमौर केंद्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने दीप प्रज्वलन कर, महानायक को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि कर समारोह का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामा राव गौड़ जय गौड़ कलाल समाज तेलंगाना ने सभी को मंच पर मंच पर आमंत्रित किया एवं सभी का परिचय कराया फिर सरदार पप्पना गौड़ के बारे में बहुत सारी जानकारी प्रदान किया । इसके बाद अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय के महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल द्वारा मंत्री का शाल और पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया .मंचासीन सभी अतिथियों का एवं मंत्री एवं पूर्व सांसद मधु याशिकी गौड़ , पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान का अभिनंदन मेजबान संस्था द्वारा पटका पहनाकर स्वागत किया गया। आये सभी बंधुओं एवं सभी अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि एवं अपनी श्रद्धांजलि महाराजा पप्पना गौड़ अर्पित की गई।
इस अवसर पर गौड़ कलाल समाज द्वारा प्रकाशित ‘जय गौड़ नेशनल डायरी’ एवं महाराजा पप्पना गौड़ के ऊपर लिखी गई, एक पुस्तक का विमोचन भी मंत्री एवं सभी अतिथियों द्वारा किया गया। मंत्री ने अपने उद्बोधन में महाराजा पप्पना गौड़ के जीवन के बारे में बहुत विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि महाराजा पप्पना गौड़ एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी समाज और देश की रक्षा के लिए मुगलों से लगभग 40 वर्षों तक संघर्ष किया एवं जन-जन के नायक बनने का सफर जिस प्रकार से उन्होंने तय किया, औरंगजेब की सेना के छक्के छुड़ा दिए।
