आईजी गर्ग ने परेड का किया निरीक्षण, अधिकारियों से संवाद कर अच्छी पुलिसिंग पर दिया जोर

कोरबा 07 अपै्रल। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का कोरबा जिले का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो गया। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आईजी रामगोपाल गर्ग के पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद यहां पर परेड की गई जिसका उन्होंने जायजा लिया। किट का निरीक्षण भी इसमें शामिल था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशंसा के पात्र बने। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने संवाद करते हुए अच्छी पुलिसिंग की बात कही और थाना प्रभारी को सहित स्टाफ से इस दिशा में ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शिकायत लेकर थाना या चौकी आने वाले लोगों से बेहतर व्यवहार किया जाए। हर स्थिति में लोगों को संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए।

आईजी ने कहा कि हमारे विभाग से लोगों की काफी उम्मीदें होती हैं इसलिए हमारा कार्य व्यवहार और संस्कृति कुछ ऐसी होगी जिससे एक अच्छा संदेश जाए और लोग इसे याद करें। इस दौरान एसपी, एडिशनल एसपी, सीएसपी सहित कोतवाली, सिविल लाइन, बालकोनगर, कुसमुंडा, कटघोरा, दर्री और अन्य थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Spread the word