ग्राम पंचायत खोड्डल में राशन कार्डधारियों का खाद्यान्न डकारे जाने की शिकायत


ग्रामीणों ने कलेक्टर से नियमित खाद्यान्न वितरण की मांग की

कोरबा 07 अपै्रल। जिले में गरीबों के राशन पर डाला जा रहा है। सोसाइटी संचालकों को द्वारा नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है। राशन कार्डधारियों का खाद्यान्न डकारे जाने की शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम कोरकोमा और खोड्डल के ग्रामीण पहुंचे थे।

खोड्डल के सरपंच और जनपद सदस्य सहित शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत खोड्डल के लगभग 40 प्रतिशत राशन कार्डधारियों को मार्च महीने का चावल अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है तथा उचित मूल्य 9दुकान के संचालकों जो कि गुरु घासीदास महिला स्व सहायता समूह (कोड 552001070) के द्वारा सूचना दिया जा रहा है कि मार्च महीने का चावल गांव के लगभग 40 फीसदी कार्ड धारियों का आया ही नहीं है। पूर्व माह में पहले से हितग्राहियों का पंचिंग करवा लिया जाता है। उसके पश्चात् राशन नहीं दिया जाता है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।गांव वालों में उदासी है, जीवन यापन करने में बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि राशन कार्ड धारियों को राशन देने एवं समस्या का निराकरण किया जाए।

इसी तरह ग्राम कोरकोमा के ग्रामीणों का कहना है कि हर माह 200 से 300 कार्डधारियों को राशन से वंचित कर दिया जाता है। फरवरी और मार्च में भी 400 से 500 कार्डधारियों को राशन प्रदान नहीं किया गया है। अब अप्रैल महीना लग गया है ऐसे में उन्हें अप्रैल का खाद्यान्न दिया जाएगा या फिर फरवरी और मार्च का। ग्रामीणों का कहना है कि पूछने पर दुकानदार कहते हैं कि राशन आएगा तो मिल जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से नियमित खाद्यान्न वितरण की मांग की है। राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

शासकीय स्कूल गेट में अवैध कब्जा हटाने की मांग
ग्राम पंचायत खोड्डल के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव में शासकीय स्कूल गेट में श्याम लाल दिवाकर व राम गोपाल सोनवानी द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। जिस कारण से गेट के अंदर चार पहिया वाहन नहीं घुस पा रहा है। जिससे स्कूल प्रांगण के अंदर शासकीय काम करने में समस्या हो रही है। रामगोपाल सोनवानी द्वारा किचन शेड को कब्जा कर किराना दुकान संचलित किया जा रहा है। बच्चों को नशीली पदार्थ बेचा जा रहा है, जिससे बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है, बार बार समझाने पर भी उनके द्वारा अवैध कब्जा को नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने उचित कार्यवही कर कब्जा को हटवाने की मांग की है, ताकि स्कूल के बच्चों का भविष्य अच्छा हो और शासकीय काम में बाधा ना हो।

Spread the word