हनुमान प्राकट्य उत्सवः 108 बार चालीसा पाठ हवन पूजन, भण्डारा के बाद महाआरती

कोरबा 29 मार्च। चौत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल को संकट मोचन श्री हनुमान का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कोरबा के सर्वमंगलाघाट पर नमामि हसदेव सेवा समिति कार्यक्रम कर रही है। संयोजक ने बताया कि सुबह 11.00 मौके पर पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होगा, जिसकी आवृति 108 होगी। इस अवसर पर शास्त्र सम्मत यज्ञ हवन की परंपरा भी यहां पर निभाई जाएगी। संध्या 6रू00 बजे इसी घाट पर हसदेव की महा आरती की जायेगी। इसी तरह अनेक स्थानों पर अन्य कार्यक्रम लोगों ने रखे हैं।

बाकी मोगरा में विशाल भंडारा का आयोजन पवन अग्रवाल और उनके परिजनों की ओर से होना। भगवान बालाजी मेहंदीपुर की अनुकंपा और स्मृतिशेष प्रभु दयाल अग्रवाल और इमरती देवी अग्रवाल की प्रेरणा से यह भंडारा दोपहर 12 बजे से 2 अप्रैल को बाकी मोगरा में होगा। पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, उमेश अग्रवाल और परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आयोजन में उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया गया। प्राकट्य उत्सव के लिए कोरबा के अंजनीकंूज, कोसाबाड़ी चौक, हनुमान मंदिर सेक्टर-5 बालकोनगर, कुसमुण्डा-दीपका और अन्य क्षेत्रों में तैयारी की जा रही है।

Spread the word