गेराव-बताती जंगल में लगी आग

कोरबा 26 मार्च। महुआ एवं तेंदुपत्ता सीजन में जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। बुधवार को कोरबा रेंज अंतर्गत गेराव-बताती जंगल में भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने वन विभाग को दी।

जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्लोअर मशीन की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते जंगल में आग लगने की सूचना मिल जाने तथा वन विभाग के मैदानी अमले की सक्रियता से आग पर नियंत्रण मिला और जंगल तथा वहां मौजूद वन्य प्राणियों को नुकसान होने से बचाया जा सका। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वनोंपज संग्रहण के लिए जंगल में आग ना लगाएं। तथा कहीं पर वन्य क्षेत्र में आग दिखता है तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को प्रेषित करें।

Spread the word