स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय T20 डयूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने जीते दो मैच

आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा -इंटरनेशनल मैच की तरह रघुराज स्टेडियम में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
महापौर पूजा विधानी तथा राजेश सूर्यवंशी ने भी दूधिया रोशनी में क्रिकेट खेल का आनंद लिया
बिलासपुर। स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय ड्यूस बाल टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज राजा रघुराज स्टेडियम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ की टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने दिल्ली को हराकर तीन विकेट से मैच जीत लिया है। दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की टीम 19 ओवर के एक गेंद पहले ही 145 रन के लक्ष्य को पूरा कर लिया मेन आफ द मैच मैच का पुरस्कार छत्तीसगढ़ की टीम के वैभव साहू दिया गया। इन्होंने तीन विकेट चटकाए और शानदार बल्लेबाजी की। इसके पहले भी छत्तीसगढ़ की टीम ने जीत हासिल की है।

बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग महापौर पूजा विधानी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने आज खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया । रघुराज स्टेडियम में आईजी रामगोपाल गर्ग ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में यहां बहुत बड़ा आयोजन किया जा रहा है। यहां का मैच अद्भुत लग रहा है, इंटरनेशनल मैच की तरह। अनुशासित टीम यहां देखने को मिल रही है। अनुशासन टीम खेल भावना हम सबको एक साथ जोड़ती है । विधायक अमर अग्रवाल ने बहुत अच्छा प्रयास किया है। खेल भावना हमारे बीच के युवाओं में बनी रहे , ताकि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लेकर जा सके। और ऐसे ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता बिलासपुर स्टेडियम में लगातार होते रहे। महापौर पूजा विधानी ने भी इस खेल आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि स्व लखीराम अग्रवाल की स्मृति में बहुत बड़ा खेल आयोजन हो रहा है बिलासपुर के खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी विधायक अमर अग्रवाल के इस पहल की सराहना की और स्व लखीराम अग्रवाल को याद किया। उन्होंने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में रघुराज स्टेडियम में हमेशा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता होगी।

नगर निगम के कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बिलासपुर शहर के लिए बहुत अच्छा प्रयास है। आयोजन समिति के प्रमुख प्रवीण दुबे ने अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति में आयोजित टी-20 क्रिकेटप्रतियोगिता में आठ राज्यों की बड़ी टीम यहां प्रदर्शन कर रही है। यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रघुराज स्टेडियम में गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे हैं और बिलासपुर के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट की तकनीक देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ बिलासपुर के खिलाड़ियों को मिलेगा। विधायक अमर अग्रवाल के प्रयास से बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजन आगे भी बड़े रूप में किया जाएगा। जिसमें विजेता टीम को टी -20 कप के साथ 5 लाख की नगद राशि तथा विजेता टीम को 3 लाख की नगद राशि प्रदान की जाएगी। भाजपा के पितृ पुरुष स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल की स्मृति में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के खेल प्रेमियों के लिए किया जा रहा है।

चौथे दिन के मैच में दिल्ली और मुंबई और दिल्ली दिल्ली के बीच मैच खेला गया । जिसमें इसमें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित विश्व में 165 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने सिर्फ 160 रन नहीं बना सकी और 5 रन से दिल्ली की टीम ने यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अर्णव बुग्गा को दिया गया। इन्होंने 56 गेंद में शानदार 95 रन बनाएं और अपनी टीम को विजय दिलाई। छत्तीसगढ़ और डी वाई पाटील नागपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने 182 रन बनाएं जिसके जवाब में डीवाय पाटिल नागपुर की टीम केवल 118 रन ही बना सकी और छत्तीसगढ़ की टीम 64 रन से अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डी वाई पाटील की टीम के गेंदबाज संतोष यादव को दिया गया इसने चार ओवर में 25 रन देखें 5 विकेट लिए थे। आज पांचवा दिन रघुराज स्टेडियम में दो मैच खेले गए। रघुराज स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ रही।
अंडर 19 अफगानिस्तान के खिलाफ बुग्गा ने किया रघुराज स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन
दिल्ली की टीम के अर्णव बुग्गा ने आज राजा रघुराज स्टेडियम में छत्तीसगढ़ की टीम के प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम खेल मैदान का यह पीच बहुत ही अच्छा है भले उनकी टीम हार गई लेकिन उन्होंने 31 रन बनाए और दो विकेट भी लिए। इसके पहले वाले मैच में उन्होंने 95 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर-19 में में प्रदर्शन करने वाले अर्णव बुग्गा का कहना है कि आने वाले समय में वह आईपीएल मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं अभी भी 18 साल के हैं और आने वाले समय में उनका चयन हो जाए दिल्ली राज्य की टीम की तरफ से लगातार दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं और दिल्ली राज्य की टीम के तरफ से भी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं बिलासपुर में पहली बार आए हैं। छोटे बच्चों को क्रिकेट के गुण सीखने को लेकर बुग्गा का कहना है कि 10 -11- 12 उम्र के बीच क्रिकेट मैदान में बच्चों को भेजना चाहिए। उन्होंने टेनिस बॉल से भी प्रेक्टिस करने की सलाह दी और कहा कि टेनिस बॉल से ही बच्चों की प्रैक्टिस होती है और उसे बोल में उसे बोल में उन्हें खेल मैदान में प्रदर्शन करना चाहिए। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे खिलाड़ीविराट कोहली को आदर्श मानते हैं । क्योंकि उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा होता है।
