भूलेझरिया में साक्षरता परीक्षा अव्यवस्था की भेंट चढ़ी, मामले में समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा 24 मार्च। उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम भुलेझरिया में रविवार को आयोजित मूल्यांकन परीक्षा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा। विकास कर शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में संबंधित और नोटिस जारी किया है ।

ग्रामीणों के अनुसार वे सुबह से ही परीक्षा देने स्कूल पहुंचे थे, लेकिन स्कूल बंद मिला और कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। बाद में बच्चों को फोन के माध्यम से स्कूल का ताला खुलवाया गया। फिर भी शिक्षक मौके पर नहीं पहुंचे। बच्चों ने बताया कि आज परीक्षा नहीं होगी, क्योंकि शिक्षक नहीं आएंगे। मीडिया की मौजूदगी की खबर मिलते ही कुछ समय बाद एक शिक्षक स्कूल पहुंचा, पर अधिकांश ग्रामीण वापस जा चुके थे। ‘उल्लास नव साक्षरता’ मिशन का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर लोगों को पढना-लिखना सिखाना है। इसके लिए गांव-गांव में साक्षरता केंद्र संचालित किए जाते हैं और समय-समय पर परीक्षाएं भी आयोजित होती हैं, लेकिन भुलेझरिया के तीज राम पटेल व राजेंद्र कवर मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक तीज राम पटेल अक्सर अनुपस्थित रहते हैं।

सख्त कार्रवाई करेगा विभाग
मीडिया और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद क्लस्टर समन्वयक तीज राम पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीआरसी को यह निर्देश हैं कि वह पहले आवंटित विद्यालय में जाकर दो कालखण्ड पढ़ाए, और उसके बाद ही अन्य विद्यालयों के निरीक्षण के लिए निकले। पौड़ी उपरोड़ा मामले में नियमों की अनदेखी और लापरवाही की शिकायतों पर संज्ञान लेने के साथ जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केआर दयाल, बीईओ, पौड़ी उपरोड़ा

Spread the word