युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास से गुजर रहे थाई मालवाहक जहाज पर हुआ हमला

नईदिल्ली/ बैंकॉक। मिडिल-ईस्ट में जारी सैन्य संघर्ष के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास से गुजर रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है. यह जहाज थाईलैंड में रजिस्टर्ड है. रॉयल थाई नेवी ने तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि 20 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया है.
जो तस्वीरें सामने आई है उसमें देखा जा सकता है कि जहाज से धुआं निकल रहा है. वही पानी में लाइफ राफ्ट तैरते हुए देखे जा सकते हैं.
रॉयल थाई नेवी ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से निकलने के बाद जहाज पर “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय हमला हुआ”.
उन्होंने आगे कि ओमानी नेवी ने 20 नाविकों को बचा लिया है और “तीन क्रू मेंबर्स को बचाने की कोशिशें अभी चल रही हैं.”
मैरीटाइम एजेंसियों और सिक्योरिटी सूत्रों के अनुसार, जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया.
अधिकारियों के मुताबिक, जहाज पर थाईलैंड का झंडा लगा था. वह ओमान के उत्तर में करीब 11 नॉटिकल मील (करीब 18 किमी) दूर समुद्र में आगे बढ़ रहा जब उस पर हमला हुआ.
उन्होंने कहा कि यह जहाज 178 मीटर लंबा है और इसका वजन 30,000 टन है. यह जहाज भारत के कांडला पोर्ट की तरफ बढ़ रहा. थाई नेवी ने कहा कि इसका मालिकाना हक थाई ट्रांसपोर्ट कंपनी -प्रेशियस शिपिंग के पास है.
ईरान ने अपने तेल एक्सपोर्ट करने वाले पड़ोसी देशों पर हमले कर रहा हैं. इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग को खतरा है और ग्लोबल एनर्जी इकॉनमी संकट में पड़ गई है.
