गर्मी में राहत देंगे मटके, टोंटी वाले और सामान्य की कीमतों में आंशिक अंतर

कोरबा 11 मार्च। वर्ष 2026 में काफी पहले ही गर्मी करना केवल आगमन हुआ बल्कि उसने अपना रौद्र रूप दिखाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में जन सामान्य को राहत देने के लिए मिट्टी के मटके बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। स्थानीय और पड़ोसी प्रदेश से इनकी उपलब्धता बाजार में हुई है।

कोरबा के बुधवारी बाजार बाजार में इन मटकों की मार्केटिंग बेहतर तरीके से हो रही है। सीतामढ़ी क्षेत्र पर आधारित इस व्यवसाय से जुड़ी एक महिला कारोबारी ने बताया कि समय और परिस्थितियों के आधार पर हर वर्ष ऐसे सामानों की कीमत बढ़ रही हैं। टोंटी वाले मटको के लिए हमने 150 रुपए प्रति इकाई की कीमत रखिए जबकि सामान्य मटके 20 रुपए कम यानी 130 रुपए के दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इस प्रकार से कीमतों में बेहद सामान्य अंतर है और ऐसा हर वर्ष होते रहता है।

कारोबारी ने बताया कि मिट्टी के लिए किसी प्रकार की रॉयल्टी का प्रावधान नहीं है लेकिन मजबूती के लिए कई चीज जरूरी होती है।लेबर चार्ज व ट्रांसपोर्टिंग मिलाकर हमें अपना मार्जिन भी देखना होता है ताकि पूरे सीजन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। कोरबा के साथ ही मध्य प्रदेश के चंदिया में निर्मित होने वाले मटकों की मांग यहां पर काफी अच्छी बनी हुई है। गर्मी के मौसम में अभिजात्य वर्ग रेफ्रिजरेटर के पानी का उपयोग करता है लेकिन प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस कालखंड में मटके के पानी का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।

Spread the word