मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पास निगम ने कार्रवाई कर हटाया अतिक्रमण, सामग्री जप्त

कोरबा 11 मार्च। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर पूर्व शहर में अतिक्रमण अभियान शुरू किया गया है आज सरकारी मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के आसपास से अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई की गई। दावा किया गया कि इससे पहले संबंधित लोगों को नोटिस दिए गए बुधवार को सुबह 10.00 बजे के लगभग नगर निगम की टीम घंटाघर टर्निंग पर उपस्थित हुई। इसमें अतिक्रमण विरोधी स्क्वाड के लोग शामिल थे। उनके द्वारा गर्ल्स कॉलेज के आसपास में कुछ ठेले टपरों को हटाने का काम किया गया।
बताया गया कि प्रशासन के निर्देश पर हम लोग इस कार्रवाई को कर रहे हैं। जप्त किया गया सामान नगर निगम के कब्जे में होगा और फिर अगली कार्रवाई होगी। जानकारी मिली कि अतिक्रमण के कारण इस रास्ते पर जन सामान्य के साथ-साथ कॉलेज छात्राओं को समस्या हो रही थी। लगातार इस तरह की शिकायतें हमारे पास आ रही थी और इस पर अधिकारी ने संज्ञान लिया। इस कड़ी में यह कदम उठाया गया है। ऐसे कई और भी क्षेत्र आईडेंटिफाई किए गए हैं जहां पर इस कार्रवाई को किया जाना है।
इससे पहले प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने बुधवारी बाजार में सडक के किनारे किए गए ऐसे अनेक अतिक्रमण को हटाने का काम किया है। मौके पर चार दिवारी बनाने के साथ अब गाडियों की पार्किंग के लिए अलग से विकल्प दिया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह का काम होने से कई प्रकार की समस्याएं कम होगी और ट्रैफिक से संबंधित चुनौतियां को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा।
