कुदमुरा में दंतैल हाथी की दस्तक, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सर्तक

कोरबा 23 फरवरी। जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर दंतैल हाथी के दस्तक से हडकंप मच गया है। बीती रात धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के हाटी क्षेत्र से अचानक धमके दंतैल की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है और दंतैल की मौजूदगी वाले जंगल के कक्ष क्रमांक 1139 के आसपास स्थित गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

दंतैल हाथी ने यहां पहुंचते ही फिलहाल बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन इसकी संभावना बनी हुई है। उधर कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज में 48 हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। हाथियों का यह दल क्षेत्र में स्थित पहाड़ पर डेरा डाले हुए है। हाथियों को यहां का वातावरण बेहद पसंद आ गया है अतरू पहाड़ से नीचे उतरने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। बताया जाता है कि हाथियों को यहां पर पर्याप्त चारा व पानी मिल रहा है।

Spread the word