12.45 मीटर भाला फेंक में नीलिमा ने जीता स्वर्ण पदक

कोरबा 23 फरवरी। 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चौम्पियनशिप में कोरबा की प्रतिभागी नीलिमा दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक (जेवेलिन थ्रो) स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 65 प्लस आयु वर्ग में 12. 45 मीटर तक भाला फेंक कर अग्रणी स्थान बनाया।

हाल में ही यह आयोजन एमपी जबलपुर के गोकलपुर शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में हुआ। इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स ने आइजन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाडियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। 65 वर्ष आयु वर्ग में महिलाओं की जेवेलिन स्पर्धा में नीलिमा दास ने सर्वाधिक दूरी तय की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। नीलिमा की इस उपलब्धि से कोरबा व छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका। 67 वर्षीय नीलिमा दास ने नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग को सफलता का आधार बताया। वे कहती हैं कि उम्र केवल एक संख्या है, यदि मन में उत्साह और आत्मविश्वास हो तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने सफलता पर उन्हें बधाई दी।

नीलिमा दास ने बताया की इंडिया मास्टर्स एथलीट्स सीनियर सिटीजंस को खेलकूद के माध्यम से सक्रिय रखने वाला संगठन है। 30 से लेकर 100 वर्ष के लोग भी इसमें जुड़ सकते हैं। क्षेत्र की सीमाओं को इसमें परे रखा गया है। कोरबा क्षेत्र के इच्छुक लोग इस संगठन से जुडने के लिए 8349001762 पर सम्पर्क कर सकते है।

Spread the word