पावभाजी कारोबारी के साथ मारपीट, आरोपी पकड़ से दूर

कोरबा 22 फरवरी। अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे दावों के बावजूद शहरी क्षेत्र में अराजक तत्वों का बोलबाला बना हुआ है। कभी यहां तो कभी वहां इस तरह की घटनाएं हो रही है, जो लोगों को डराती है। एक घटना में पावभाजी कारोबारी को कुछ लोगों ने जमकर पीटकर जख्मी कर दिया। मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांजागली इलाके में 20 फरवरी की रात लगभग 9 बजे इस घटना को अज्ञात तत्वों ने अंजाम दिया। पावभाजी की बिक्री करने वाला मांगेराम नामक व्यक्ति इस इलाके में घुम रहा था। इसी दरम्यान यहां पर कुछ लोग पहुंचे और अनावश्यक विवाद करते हुए कैलाश पावभाजी के संचालक से मारपीट की। उसके सिर और अन्य हिस्से में काफी चोंटे आई। पीडित के चिल्लाने पर आसपास के लोग हरकत में आये। जिसके बाद हमलावर भाग खड़े हुए। पीडित पक्ष ने इस बारे में कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Spread the word